Hanuman Chalisa

होली गीत : रंगों से रंगी दुनिया...

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
मैंने देखी ही नहीं 
रंगों से रंगी दुनिया को 
मेरी आंखें ही नहीं
ख्वाबों के रंग सजाने को।
 
*
कौन आएगा, आंखों में समाएगा
रंगों के रूप को जब दिखाएगा 
रंगों पे इठलाने वालों
डगर मुझे दिखाओ जरा
चल सकूं मैं भी अपने पग से
रोशनी मुझे दिलाओ जरा 
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं...।
 
*
याद आएगा दिलों में समाएगा 
मन के मित को पास पाएगा
आंखों से देखने वालों 
नयन मुझे दिलाओ जरा 
देख सकूं मैं भी भेदकर 
इन्द्रधनुष के तीर दिलाओ जरा
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं...।
 
*
जान जाएगा वो दिन आएगा
आंखों से बोल के कोई समझाएगा
रंगों को खेलने वालों
रोशनी मुझे दिलाओ जरा
देख सकूं में भी खुशियों को
आंखों में रोशनी दे जाओ जरा
ये हकीकत है कि क्यों दुनिया है खफा मुझसे 
मैंने देखी ही नहीं...।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Jallianwala Bagh Day: जलियांवाला बाग दिवस पर जानिए इस घटना की 5 खास बातें

अमेरिकी-ईरानी वार्ता इस्लामाबाद में ही क्यों?

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?

अगला लेख