Hanuman Chalisa

देश की बिगड़ती फ़िजा पर कविता : ओ देशद्रोही विघटनवादियों...!

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
मत बिगाड़ो फिजा हिन्दुस्तान की,
जातीय टकरावों को मत हवा दो रे!
अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए,
भारत की उच्च अस्मिता को यों मत
(नफरत के) गंदले पानी में बहा दो रे।।1।।
 
मत रोको रे विकास के पहियों को यों,
सामाजिक वैमनस्य का जहर यों मत घोलो रे!
भारत के विघटन की दूषित देशद्रोही जुबान
यों बेशर्मी से, बेधड़क मत बोलो रे।।2।।
 
नहीं है देश के हित में तुम्हारा अब तक कोई अंशदान, 
क्योंकि वह तो होती है बहुत बड़ी साधना।
तुमने तो फ़िजा बिगाड़कर उभरने का आसान रास्ता, 
अपनी स्वार्थभरी (उद्दंड) नीच चतुराई से ही है चुना।।3।।
 
देश के युवा तुमसे अधिक संवेदनशील हैं, जागरूक हैं।
तुम्हारे बरग़लाने में आएं, वे न इतने नादान होंगे।
तुम्हारे पिछलग्गू होंगे वे ही अल्पशिक्षित, विवेकहीन, 
जो अपने भविष्य की सही राह से अनजान होंगे।।4।।
 
देश का आमजन भी है जागरूक, सतर्क, 
उसने प्रजातंत्र की सही रूह पहचानी है।
तुम जैसे निहित स्वार्थों वाले फ़िरकों की असली सीरत, 
उनके लिए अब बिलकुल नहीं अनजानी है।।5।।
 
इसलिए तुमको मिलेगी क्षणिक पहचान/उछाल, 
मीडिया पर भी तुम्हारे विज्ञापनी जलवे होंगे।
पर पानी के बुलबुलों-सी यह क्षणभंगुर शोहरत होगी, 
शाश्वत तो देश के उत्थान के ही सिलसिले होंगे।।6।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख