Festival Posters

हिन्दी कविता : थाम हाथ मेरा...

डॉ. दीपा मनीष व्यास
चल आ यार 
थोड़ी बात कर लेते हैं
जो भी समस्या हो जीवन की
उसे सुलझा लेते हैं 
 
तो क्या हुआ गर हम
जीत नहीं पा रहे
चल उठ यार 
एक बार फिर कोशिश 
कर लेते हैं 
 
दुनिया लगी हुई है
पीछे करने को हमें
चल थाम हाथ मेरा
ये रास्ता पार कर लेते हैं
 
तू ले आ गर्म चाय
मैं लाता हूं बिस्कुट
और इस सख़्त ज़िंदगी को
थोड़ी सी नर्म कर लेते हैं
 
तुझे याद है वो चौराहा
वो चाट की दुकान
तो एक्स्ट्रा चटनी डाल
कुछ मसाले भर लेते हैं
चल थाम हाथ मेरा
ये रास्ता पार कर लेते हैं
 
जेब खाली है तो 
क्या हुआ यार
गले मे हाथ डाल
बाजारों की सैर कर लेते हैं
 
कल क्या होगा 
ये क्यों सोचे हम
उस कल को बनाने की
आज से शुरुआत 
कर देते हैं 
चल थाम हाथ मेरा
ये रास्ता पार कर लेते हैं
 
आ हम बैठते हैं 
कुछ पल साथ में
दिल के जज्बातों को
खोल लेते हैं 
कभी तू मेरे कंधे पर 
कभी मैं तेरे कंधे पर 
सिर रखकर थोड़ा 
रो लेते हैं  
चल आ यार
थोड़ी बात कर लेते हैं 
 
वो अल्हड़पन वो बेफिक्री से
दोस्ती गुलजार कर लेते हैं 
चल आ यार 
थोड़ी बात कर लेते हैं
चल थाम हाथ मेरा
ये रास्ता पार कर लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

अगला लेख