Festival Posters

मां पर मार्मिक कविता : कैसे तुझे शब्दों में बांधूं?

Webdunia
- संगीता केसवानी 

मैं कैसे तुझे शब्दों में बांधू, 
कैसे तेरा गुणगान करूं,
कि शब्द बहुत छोटे है,
पर भाव बहुत बड़ा है।
 
तपती, तीखी धूप में
शीतल सी छांव है तू,
ठिठुरती-सी सर्दी में
गुनगुनी सी धूप है तू,
  
प्रेम का अनूठा रूप है तू
मैं कैसे तुझे शब्दों में बांधू
कैसे तेरा गुणगान करूं...
 
स्नेह तेरा अमूल्य है
त्याग तेरा अतुल्य है,
देवता भी अवतरित हुए
पाने को तेरा वात्सल्य
मैं कैसे तुझे शब्दों में बांधू 
कैसे तेरा गुणगान करूं...
 
कहां से लाऊं इतना त्याग
तुझ-सा अनूठा अनुराग,
सांसें भी कर दूं अर्पण
पर छूं ना पाऊं तेरा समर्पण,
मैं कैसे तुझे शब्दों में बांधू 
कैसे तेरा गुणगान करूं...
 
मुझ निराकार को तूने किया साकार
इतने ऊंचे तेरे संस्कार
इतने अनकहे उपकार
मैं कैसे व्यक्त करूं आभार
मैं कैसे तुझे शब्दों में बांधू
कैसे तेरा गुणगान करूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

मृत्युपूर्व चेतना के लौटने का चमत्कार

बहुत ज्यादा सोचते हैं (Overthinking)? दिमाग को शांत और खुश रखने के लिए रोज करें ये 7 आसान योगासन

सभी देखें

नवीनतम

प्रवासी कविता: फ़रिश्ते

टी-20 मैच की तरह बेखौफ खेलें ज़िंदगी की दूसरी पारी

खामेनेई का अंत और इस्लामी क्रांति

Shitala Mata Bhog: बसोड़ा पर्व, शीतला माता भोग के 7 विशेष व्यंजन

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

अगला लेख