Hanuman Chalisa

नागपुर पर एक कविता

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (15:15 IST)
- नवीन रांगियाल
 
सेमिनरी हिल्‍स 
धरमपेठ के अपने सौदें हैं
भीड़ के सर पर खड़ी रहती है सीताबर्डी
 
कहीं अदृश्य है
रामदास की पेठ
 
बगैर आवाज के रेंगता है
शहीद गोवारी पुल
 
अपनी ही चालबाज़ियों में
ज़ब्त हैं इसकी सड़कें
 
धूप अपनी जगह छोड़कर
अंधेरों में घिर जाती हैं
 
घरों से चिपकी हैं उदास खिड़कियां
यहां छतों पर कोई नहीं आता
 
ख़ाली आंखों से
ख़ुद को घूरता है शहर
 
उमस से चिपचिपाए
चोरी के चुंबन
अंबाझरी के हिस्से हैं
 
यहां कोई मरता नहीं
डूबकर इश्क़ में
 
दीवारों से सटकर खड़े साए
खरोंच कर सिमेट्री पर नाम लिख देते हैं
जैस्मिन विल बी योर्स
ऑलवेज़
एंड फ़ॉरएवर...
 
दफ़न मुर्दे मुस्कुरा देते हैं
मन ही मन
 
खिल रहा वो दृश्य था
जो मिट रहा वो शरीर
 
अंधेरा घुल जाता है बाग़ में
और हवा दुपट्टों के खिलाफ बहती है
 
एक गंध सी फ़ैल जाती हैं
लड़कियों के जिस्म से सस्ते डियोज़ की
इस शहर का सारा प्रेम
सरक जाता है सेमिनरी हिल्स की तरफ़।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

kids entertaining story: कहानी: जादुई मटका और स्मार्ट कौआ (The 2026 Twist)

अगला लेख