Hanuman Chalisa

पुलवामा में शहीद वीरों को समर्पित कविता : वीरों की जयकार कर...

सुशील कुमार शर्मा
आज लहू केसर बन जाए,
दुश्मन को ललकार कर।
आज उठा बंदूक है भारत,
वीरों की जयकार कर।
 
नमकहरामों की बस्ती में,
सांप-सपोले रहते हैं।
केसर की सुंदर क्यारी में,
बम के गोले बोते हैं।
 
राजनीति के गलियारों में,
गद्दारों की फौज खड़ी।
जब भी आतंकी को मारो,
इनको होती पीर बड़ी।
 
जिन हाथों में पुस्तक होती,
उनमें पत्थर आज थमाए हैं।
फूलों की क्यारी में किसने,
बम-बारूद लगाए हैं।
 
संविधान की सीमाओं को,
किसने आज चुनौती दी?
भारत के टुकड़े करने की,
किसने आज मनौती की?
 
आतंकों के मंसूबों को,
किसने आज फ़िज़ा दे दी।
गुलशन के गलियारों को,
किसने आज खिज़ा दे दी।
 
पैंसठ और इकहत्तर में,
जिसने मुंह की खाई थी।
हाथ उठाकर दोनों जिसने,
मुंह कालिख पुतवाई थी।
 
कश्मीरी कांधे पर रख,
वह बंदूक चलाता है।
उन्मादी जेहाद चलाकर,
युवकों को फुसलाता है।
 
भारत के अंदर भी जो,
गद्दारों की टोली है।
खा करके भारत की रोटी,
पाक की वो हमजोली है।
 
दिल्ली की गद्दी पर बैठे,
सब ये सत्ताधीश सुनें
या तो पाक को सबक सिखाएं
या फिर वन संन्यास चुनें।
 
नहीं खून गर अब खौला तो,
खून नहीं वह पानी है।
अगर देश के काम न आए,
वह बदजात जवानी है।
 
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,
आज कहां मुंह धोती है।
भारतमाता की हर सिसकी,
जन-जन में अब रोती है।
 
आग उगलती हैं अब आंखें,
मन में अब प्रतिशोध बहे।
खून का बदला खून से लेना,
भारत ये समवेत कहे।
 
वीर शहीदों की कुर्बानी,
यूं न खाली जाएगी।
रावल से लाहौर तलक,
अब मौत निराली जाएगी।
 
गिन-गिनकर हम बदला लेंगे,
भारत में स्वर एक कहे।
आज शपथ है इस भारत को,
अब न ये आतंक सहे।
 
पूरा भारत देश दे रहा,
नम आंखों से आज विदाई।
वीर शहीदों को प्रणाम,
रोक न सकोगे आज रुलाई।
 
पुलवामा की धरती में, 
जिन वीरों का खून जला। 
उनकी मां को नमन करें हम, 
जिनको ये बलिदान मिला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख