Hanuman Chalisa

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनकी कविता : सांध्य सुंदरी

Webdunia
Suryakant Tripathi Nirala
सांध्य सुंदरी
 
- सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' 
 
दिवसावसान का समय
मेघमय आसमान से उतर रही है
वह सांध्य सुंदरी परी सी-
धीरे धीरे धीरे।
तिमिरांचल में चंचलता का नहीं कहीं आभास
मधुर मधुर हैं दोनों उसके अधर-
किंतु जरा गंभीर-नहीं है उनमें हास विलास।
हंसता है तो केवल तारा एक
गुंथा हुआ
उन घुंघराले काले बालों से,
हृदयराज्य की रानी का
वह करता है अभिषेक।
अलसता की सी लता
किंतु कोमलता की वह कली
सखी नीरवता के कंधे पर डाले बांह,
छांह सी अंबर-पथ से चली।
नहीं बजती उसके हाथों में
कोई वीणा
नहीं होता कोई
राग अनुराग आलाप
नूपुरों में भी
रुनझुन रुनझुन नहीं
सिर्फ एक अव्यक्त शब्द सा
'चुप, चुप, चुप'
है गूंज रहा सब कहीं-
व्योम मंडल में-
जगती तल में-
सोती शांत सरोवर पर
उस अमल कमलिनी दल में
सौंदर्य गर्विता सरिता के
अतिविस्तृत वक्षस्थल में
धीर वीर गंभीर शिखर पर
हिमगिरि अटल अचल में
उत्ताल तरंगाघात
प्रलय घन गर्जन
जलधि प्रबल में
क्षिति में जल में
नभ में अनिल अनल में
सिर्फ एक अव्यक्त शब्द सा
'चुप, चुप, चुप'
है गूंज रहा सब कहीं-
और क्या है? कुछ नहीं।
मदिरा की वह नदी बहाती आती
थके हुए जीवों को वह सस्नेह
प्याला एक पिलाती
सुलाती उन्हें अंक पर अपने
दिखलाती फिर विस्मृति के
वह अगणित मीठे सपने
अर्धरात्रि की निश्चलता में
हो जाती जब लीन
कवि का बढ़ जाता अनुराग
विरहाकुल कमनीय कंठ से
आप निकल पड़ता
तब एक विहाग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख