Hanuman Chalisa

कविता : तीये की बैठक

डॉ. निशा माथुर
तथागत का हंसता-सा चित्र
पुष्पहारों से हो रहा सुवासित
कोविद, आगंतुक सभी उपस्थित
अब होगा गरूड़ पुराण वाचित!!
 
परिचित दिख रहे हैं गमगीन
दिवंगत आत्मा में ही हैं लीन
कैसे शोकाकुल व्यथित गंभीर
जैसे लुट गई हो कोई जागीर!!
 
अभ्यागत की अब शुरू हुई कतार
कुछ संबंधी आज आए पहली बार
कुछ कैसे बिलख रहे जारमजार
जैसे सारा आज दिखाएंगे प्यार!!
 
वनिताओं की है एक अलग कतार
पुरुष वर्ग भी शांत पंक्तिबद्ध प्रकार
धीमी फुसफुसाहटें कर रहीं प्रसार
गोल मटकती आंखें होती दो-चार
 
इसमें तेरी-मेरी की आयोजककर्ता
सबकी दु:खभंजन और दु:खहरता
लेकर आई कुंवारों की सूची श्रेष्ठता
उद्देश्य नई जोड़ी की परिणयता!!
 
कोई खोलती जमानेभर का पिटारा
फलाने की छोरी, फलाने का छोरा
ऐसी थारी-म्हारी के हर कोई हारा
ना छोड़े सासु-ननद, ना पति बेचारा!!
 
अब आई घड़ियाली आंसू की बारी
कोई आंख पोंछे, कोई का रोना जारी
जाने वाला गया, कौन खबर ले हमारी
आज तेरी बारी, कल होगी मेरी बारी!!
 
ये तीये की बैठक का तात्कालिक बखान 
कौन सुनाने-सुनाने आता है गरूड़ पुराण
सिर्फ रिश्तों की औपचारिकता का निभान
अरे! सुनो, दुनिया क्या कहेगी बस ये जान!!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख