Hanuman Chalisa

कविता : शब्दों का संसार

शम्भू नाथ
इस अज्ञानी के गागर में,
शब्दों का खजाना है।
शब्दों को लिखते-लिखते,
जीवन को संवारा है।
 
शब्दों की माला पिरोकर,
हार बनाया हूं।
उस हार को खुशबू देने,
बहार में आया हूं।
 
शब्दों को लिख-लिखकर,
जो नाम कमाया हूं।
शब्दों ने हमें रहना,
सोना सिखाया है।
 
शब्दों की कलियों ने,
चमन महकाया है।
शब्दों को लिख-लिखकर के,
जो महल बनाया हूं।
 
शब्द हैं प्रीतम के,
दिल की टूटी कहानी।
शब्द हैं भीष्म के,
प्रतिज्ञा की निशानी।
 
शब्दों को लिख-लिखकर के,
संतोष जो पाया हूं।
शब्द ही हैं सपने,
शब्द ही हैं अपने।
 
शब्द हंसाया-रुलाया,
शब्द लगे हम सहने।
शब्द को कविताओं के,
है प्रिय से प्यारे गहने।
 
शब्दों को लिख-लिखकर के,
प्रलय बनाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख