Hanuman Chalisa

मदर्स डे पर लघुकथा : एक चुटकी प्यार

सीमा व्यास
’मां, पता है आज मैंने आपके जैसा हलवा बनाना सीख लिया।’ बेटे ने चम्मच भर गरमागरम हलवा मुंह में डालते हुए कहा।
 
’ अच्छा ? कैसे ? बताओ तो जरा।’ मां ने रसोई से ही उत्साह में पूछा।
 
’ अभी ही। आप हलवा बना रही थीं और मैं दरवाजे पर खड़ा देख रहा था। ’
 
’ चल, ऐसे भी कहीं आता है हलवा बनाना ! अच्छा बता तो कैसे बनाया ?’
 
’ देखो, सबसे पहले आपने कढ़ाही में घी डाला। फिर उसमें सूजी डाली। है न ?’
 
’ बिलकुल ठीक।’
 
’ उसे धीमी आंच पर भूनती रहीं। बदामी रंग होने तक। सुगंध पूरे घर में महकने लगी थी..तब आपने गुनगुना पानी डाला। फिर डाली शकर । उसे अच्छी तरह से हिलाया और ऊपर से सूखे मेवे डाले। बस हलवा तैयार हो गया। सही बताया ना मैंने ?’
 
’ अरे वाह ! तुमने तो सच में मुझ जैसा हलवा बनाना सीख लिया। शाबास बेटा।’
 
’ पर मां, सबसे आखिरी में आपने ऐसे चुटकी घुमाते हुए क्या डाला था? मैं देख ही नहीं पाया।’
 
’ वो .... कुछ नहीं बेटा..... वो तो यूं ही .....स्वाद के लिए बस एक चुटकी प्यार था।’
 
’ ओह मां ! तो सारा स्वाद उसी चुटकी से आता है? मैं कहां लाऊंगा एक चुटकी मां का प्यार? मैंने गलत कहा। मैं आपके जैसा हलवा नहीं बना सकता मां। '

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख