Motivational Story | शक्तिसंचय ही सफलता की धुरी

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (11:20 IST)
यह कहानी उन लोगों के लिए है जो अपनी जिंदगी में किसी कारणवश किसी भी मोर्चे पर हार गए हैं। कहते हैं कि हारना ही जीत की नई राह को खोल देता है लेकिन कुछ लोग निराश हो जाते हैं और प्रयास करना छोड़ देते हैं जबकि जो लगातार लगा रहता है वह एक न एक दिन जीत जाता है।
 

स्कॉटलैंड का सम्राट ब्रूस अभी गद्दी पर बैठा भी नहीं था कि दुश्मनों का आक्रमण हो गया। हारते-हारते बचा और उसने पुन: सेना को व्यवस्थित किया, लेकिन फिर जब कई राजाओं ने मिलकर उस पर हमला किया तो राजगद्दी फिर छिन गई।
 
 
इसके बाद लगातार चौदह बार उसने राजगद्दी पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। उसके सैनिक भी उसके भाग्य को कोसने लगे और उसे छोड़कर जाने लगे।
 
 
निराश ब्रूस एक दिन एक खंडहर में बैठा था। उसने देखा एक मकड़ी हवा में उड़कर एक दूसरे पेड़ की टहनी से जोड़कर जाला बनाने का प्रयास कर रही थी। मकड़ी खंडहर में थी, पेड़ बाहर था। जाला हर बार टूट जाता था फिर भी मकड़ी शक्तिसंचय कर पुन: कार्य में लग जाती। बीस बार प्रयास किया, लेकिन हर बार जाला टूट गया। 21वीं बार में वह सफल हो गई।
 
 
ब्रूस उछलकर खड़ा हो गया और खुद से बोला- अभी तो सात अवसर मेरे लिए भी बाकी हैं। हिम्मत क्यों हारू? पूरी शक्ति लगाकर सेना के साथ उसने फिर हमला किया और सभी दुश्मनों को उसने परास्त कर डाला एवं पुन: सम्राट बन गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

ऑफिस जाने का नहीं करता है मन! आ रहा है नौकरी बदलने का विचार? तो खुद से पूछें ये 5 सवाल

जामुन और दालचीनी की ये ड्रिंक बेली फैट घटाने के लिए है रामबाण

अगला लेख