Festival Posters

Motivational Story | ज्ञान पर अमल जरूरी

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (15:26 IST)
एक व्यक्ति भगवान बुद्ध के पास आकर बोला- भगवन, मैं लगातार आपके प्रवचन सुन रहा हूं। आप बड़ी अच्छी-अच्छी बातें कहते हैं, लेकिन मेरे ऊपर इनका कोई असर नहीं होता। मैं गुस्सा खूब करता हूं और लालच में रात-दिन फंसा रहता हूं। आपकी बातों से रत्तीभर भी अंतर नहीं आया।
 
 
बुद्ध मुस्कराकर उसकी बात सुनते रहे फिर बोले-  कहां के रहने वाले हो? उसने कहा- राजगृही के। बुद्ध- कहां बैठे हो? उसने कहा-  श्रावस्ती में। बुद्ध- राजगृही यहां से कितनी दूर है? हिसाब लगाकर उसने बताया- 120 कोस। बुद्ध- वहां पहुंचने में कितनी देर लगती है? उसने कहा- 'पैदल जाओ तो तीन दिन, सवारी से जाओ तो एक।
 
 
बुद्ध- अच्छा, अब एक बात बताओ। उसने कहा- क्या? बुद्ध- यहां बैठे-बैठे क्या तुम राजगृही पहुंच सकते हो? खीजकर उसने कहा- यहां बैठे-बैठे वहां कैसे पहुंच सकते हैं? बुद्ध ने पूछा- तब? वह बोला- राजगृही पहुंचने के लिए चलना होगा।

 
बुद्ध ने कहा- बस, यही बात मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि मंजिल पर पहुंचने के लिए चलना जरूरी है। मेरी बातों का असर तभी होगा, जब तुम उनके अनुसार चलोगे, अपने जीवन में उन बातों पर अमल करोगे।

- ओशो रजनी‍श की प्रवचनमाला से साभार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Day Special Foods: वेलेंटाइन डे के लिए 10 सबसे खास रोमांटिक रेसिपीज

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर बन रहा है ग्रहण योग, राशि के अनुसार पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट

वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन कविता: सच्चे रिश्ते बनाएं Valentines day poem

अगला लेख