Hanuman Chalisa

Motivational Story : विश्वास की शक्ति

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (11:10 IST)
एक बार नारदजी एक पर्वत से गुजर रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि एक वटवृक्ष के नीचे एक तपस्वी तप कर रहा है। नारद के दिव्य प्रभाव से वह जाग गया और उसने प्रणाम करके पूछा- हे नारद! मुझे प्रभु के दर्शन कब होंगे?
 
 
बार-बार आग्रह करने पर नारद ने बताया,  इस वृक्ष पर जितने पत्ते हैं उतने ही वर्ष और लगेंगे। नारदजी की बात सुनकर तपस्वी निराश होकर बोला- वर्षों तप करने के बाद भी अभी और तप करना होगा? इससे तो अच्छा था कि मैं गृहस्थी में रहकर पुण्य कमाता तो उससे ज्यादा फल मिलता। मैं बेकार ही तप करने आ गया। नारदजी उसकी बात सुनकर वहां से चले गए।
 
 
आगे जाकर संयोग से उन्हें एक और तपस्वी मिला। नारदजी को देखते ही वह उठ खड़ा हुआ और उसने भी प्रभु दर्शन में लगने वाले समय के बारे में पूछा। नारदजी ने कहा कि इस वृक्ष पर जितने पत्ते हैं उतने ही वर्ष अभी और लगेंगे।
 
 
उस तपस्वी ने जैसे ही यह सुना, वह खुश होकर नृत्य करने लगा कि प्रभु उसे दर्शन देंगे। उसने नारद से कहा- आज आपने मेरा विश्‍वास और बढ़ा दिया।
 
 
नारदजी मन ही मन सोच रहे थे कि इन दोनों तपस्वियों में कितना अंतर है। एक को अपने तप पर ही संदेह है। वह मोह से अभी उबर नहीं पाया और दूसरे को ईश्वर पर इतना विश्वास है कि वह वर्षों प्रतीक्षा के लिए तैयार है।
 
 
तभी वहां अचानक अलौकिक प्रकाश फैल गया और प्रभु प्रकट होकर बोले, ‘वत्स! नारद ने जो कुछ बताया वह सही था पर तुम्हारी श्रद्धा में इतनी गहराई है कि मुझे अभी और यहीं प्रकट होना पड़ा।’
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख