Hanuman Chalisa

Motivational Story | एक आइडिया ही आपका जीवन बदल देगा

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (17:08 IST)
प्रतीकात्मक चित्र

यहां कहानी ओशो रजनीश ने अपने प्रवचन पथ के प्रदीप में सुनाई थी। यह बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है। यदि आप इसे समझते हैं तो बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं और फिर सफलता आपसे दूर नहीं होगी।
 
 
एक राजा ने नाराज होकर अपने वजीर को एक बहुत ऊंची मीनार के ऊपर कैद कर दिया। उस गगनचुंबी मीनार से कूदकर उसके भागने की कोई संभावना नहीं थी।
 
 
उस वजीर को जब मीनार की तरफ ले जाया जा रहा था, तो वह जरा भी चिंतित और दुखी नहीं था। उसकी पत्नी ने रोते हुए उसे विदा दी और उससे पूछा कि वह प्रसन्न क्यों है। उसने कहा कि यदि रेशम का एक अत्यंत पतला सूत भी मेरे पास पहुंचाया जा सका, तो मैं स्वतंत्र हो जाऊंगा।
 
 
उसकी पत्नी सारी बात समझ गई लेकिन उस ऊंची मीनार पर रेशम का पतला सूत पहुंचाने का उसे कोई उपाय समझ में नहीं आ रहा था। तब उसे एक फकीर मिला और उसने कहा- भृंग नाम के कीड़े को पकड़ो। उसके पैर में रेशम के धागे को बांध दो और उसकी मूछों पर शहद की एक बूंद रखकर उसे मीनार पर, मुंह चोटी की ओर करके छोड़ दो।
 
 
वजीर की पत्नी ने उस रात्रि को यही किया गया। वह कीड़ा सामने मधु की गंध पाकर उसे पाने के लोभ में मीनार के ऊपर पहुंच गया। उसके पैर में बंधा रेशम का धागा भी ऊपर पहुंच गया। वह रेशम का पतला धागा वजीर की मुक्ति बन गया। क्योंकि, उससे फिर सूत का धागा बांधकर ऊपर पहुंचाया गया। सूत के धागे से डोरी पहुंच गई और फिर डोरी से मोटा रस्सा पहुंच गया। अंत में वह वजीर रस्से नीचे उतर कर कैद के बाहर हो गया।
 
 
ओशो कहते हैं- अंधकार से भरी रात्रि में प्रकाश की एक किरण का होना भी सौभाग्य है, क्योंकि जो उसका अनुसरण करते हैं, वे प्रकाश के स्रोत तक पहुiच जाते हैं। मनुष्य के भीतर जो जीवन है, वह अमृत्व की किरण है- जो बोध है, वह बुद्धत्व की बूंद है और जो आनंद है, वह सच्चिदानंद की झलक है।
 
 
इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि आपके पास जो है उससे बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। आप सोचिए और एक छोटी सी युक्ति या आइडिया आपका जीवन बदल सकता है। आप यह न सोचे कि आप मुसीबत में हैं आप यह सोचे कि इसका समाधान क्या हो सकता है। जैसा कि वजीर ने निश्‍चिंत होकर सोचा।
 
- ओशो की पुस्तक पथ के प्रदीप से साभार
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख