Hanuman Chalisa

शिव को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपाय- केवल प्रदोष व्रत पर

प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, दूर होंगे जीवन के संकट

WD Feature Desk
शुक्रवार, 9 मई 2025 (12:15 IST)
Benefits of Pradosh Vrat : हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित तिथि है। इस दिन शिव जी के साथ माता पार्वती जी की आराधना करने से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति तथा वैभव आता है। इस दिन शिव जी का रुद्राभिषेक करने से समस्त पाप नाश को प्राप्त होते है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किन उपायों को करने से जीवन में लाभ प्राप्त कर सकते हैं...ALSO READ: वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत, जानें महत्व, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा
 
प्रदोष व्रत के दिन निम्न विशेष उपाय करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानें खास उपाय : 
 
1. रुद्राभिषेक: इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। अपनी इच्छा अनुसार जल, दूध, शहद या अन्य द्रव्यों से अभिषेक कर सकते हैं।
 
2. शिवलिंग पर अर्पित करें: शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
 
3. शमी पत्र अर्पित करें: नौकरी और करियर में उन्नति के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें।
 
4. दीप जलाएं: शाम के समय पूजा स्थल और घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
 
5. दान करें: अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। प्रदोष व्रत के दिन दान-पुण्य करने से जीवन में खुशहाली आती है।
 
6. शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र : इस दिन शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना भी बहुत फलदायी माना जाता है।
 
7. प्रदोष व्रत का पालन : इसके साथ ही इस दिन प्रदोष व्रत का पालन करने से भगवान शिव और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।
 
8. पितृ दोष और गृह दोष : इस दिन गौ माता की सेवा करने से पितृ दोष और गृह दोष का निवारण होता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग 2025, जानें नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख