Hanuman Chalisa

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

WD Feature Desk
मंगलवार, 17 जून 2025 (16:36 IST)
Ahmedabad Plane Crash Geeta: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन हादसे में प्लेन का लोहा तक पिघल गया, लेकिन कुछ चीजें थी जिन पर खरोच तक नहीं आई है। इसमें एक हिंदू ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता भी था। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गीता का न कोई पन्ना जला है, न उसका कोई अक्षर मिटा है और न उस पर चित्रित भगवान की तस्वीर पर खरोच आई है। यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। 
 
अहमदाबाद में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के पास हुए विमान हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों को जली हुई जमीन पर फैला हुआ सामान, झुलसे हुए बैग और टूटी-फूटी चीजों के बीच से उन्होंने 70 तोला सोने के आभूषण, 80,000 रुपए नकद, कई पासपोर्ट और एक भगवद गीता बरामद की। यह सभी चीजें तुरंत पुलिस को सौंप दी गईं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति दुर्घटना स्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्नों को दिखाते नजर आ रहा है। मलबे में बुरी तरह से जले और टूटे फूटे विमान के हिस्सों के बीच भगवत गीता का सुरक्षित पाया जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन गया है। कई लोगों के अनुसार यह किसी यात्री की बैग में रही होगी। गीता का मिलना इस बात का संकेत है कि आप भगवान की और लौटे। भले ही यह एक संयोग हो लेकिन गीता कहती है कि न कोई मरता है और न कोई मारता है सभी बस अपने वस्त्र बदलते हैं। आत्मा नश्वर और अजर अमर है। आप अपनी आत्मा की तलाश करें।
 
आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब 12 जून को दोपहर एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Bhai dooj shubh muhurt 2025: आज भाई दूज पर कितने बजे से कब तक है तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, मंत्र और विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्टूबर, 2025)

23 October Birthday: आपको 23 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख