Hanuman Chalisa

जलती हुई होली में कूदा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Webdunia
आग पर आस्था भारी। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के गांव फालेन में प्रतिवर्ष अनूठी होली का आयोजन होता है। इसमें होलिकादहन के समय एक पुरोहित, जिसे पंडा कहा जाता है, नंगे पांव जलती हुई होली के बीच से निकलता हुआ एक कुंड में कूद जाता है। आश्चर्य कि उस पर जलती हुई अग्नि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसे जलती हुई अग्नि से प्रह्लाद के बचकर निकल जाने का प्रतीक माना जाता है।
 
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि भयंकर रूप से जलाई गई होली की आग में एक व्यक्ति चढ़कर इस पार से उस पार आसानी से निकल जाता है और उसके बदन का एक भी हिस्सा नहीं जलता है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए और उसने दांतों तले अपनी अंगुली दबा ली।


उल्लेखनीय है कि भारत में उत्तर प्रदेश के ब्रज मंडल में अनोखी होली मनाई जाती है। एक ओर जहां लट्ठमार होली की धूम रहती है वहीं दूसरी ओर फाग उत्सव को मनाके कई जगह अनोखे तरीके रहते हैं। ब्रज ही होली को दुनियाभर से लोग देखने आते हैं। फालेन की होली भी विश्व प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए दुनियाभर के कैमरे लगे रहते हैं। आप भी यह वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे।
हादसा :
हाल ही में होली के एक दिन बाद ही उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में होलिकादहन में महिला के जलकर मरने का बड़ा ही अजीब मामला सामने आया। होलिका की लकड़ियों के बीच पहले से ही घुसकर बैठी एक महिला आग लगते ही जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
 
 
कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली में होलिकादहन के पहले एक महिला घुसकर बैठ गई। वह होली में ही जल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला पुष्पेंद्रसिंह की पत्नी सीमा देवी (35) अपने मायके गुलौली में ही रहती थी। दिमागी विक्षिप्त होने के कारण वह ससुराल जालौन, थाना कुठौंद के रणधीरपुर से चली आई थी। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
 
 
परिजनों ने बताया कि वह जहां बैठ जाती थी वहीं घंटों बैठकर पूजा किया करती थी। होलिका के भीतर लकड़ियों में छुपकर वह कितने समय बैठी, यह किसी ने नहीं देखा। रात में होलिकादहन की फाग होती रही। वह बाहर निकली ही नहीं। उधर पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि महिला की हत्या कर उसे जलाकर फेंका गया हो। एसपी ने फॉरेंसिक टीम से इसकी जांच कराई है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच का आदेश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

खप्पर योग का पीक टाइम शुरू! आग, भूकंप, युद्ध और तूफान के संकेत, इन 4 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों के लिए विपरीत राजयोग

Shani revati 2026: शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू, 5 रहें बचकर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मई, 2026)

अगला लेख