होली पूजा की थाली कैसी होना चाहिए, क्या-क्या चीजें रखें, जानिए लिस्ट

Webdunia
इस बार 7 मार्च को होलिका दहन (Holi 2023) किया जाएगा। आइए जानते हैं होली के खास अवसर पर आपकी थाली में क्या-क्या सामग्री का होना जरूरी है तथा होली की थाली कैसी होनी चाहिए-
 
होलिका पूजन थाली कैसी हो, पूजन सामग्री की सूची-HoliKa Pujan Thali and samagri  
 
1. थाली : होलिका पूजन के लिए आप चांदी, पीतल, तांबा या स्टील की थाली ले सकते हैं।
 
2. पूजन समग्री : 
थाली में रोली, 
कुमकुम, 
कच्चा सूत, 
चावल, 
कर्पूर, 
साबूत हल्दी और मूंग रखें। 
इसके बाद थाली में दीपक, फूल और माला भी रखें। 
थाली में 3 नारियल,
कुछ बताशे,  
बड़गुल्लों की माला,
कंडे, भरभोलिये (उपलों की माला), 
रंगोली, 
सूत का धागा, 
5 तरह के अनाज, 
चना,
मटर, 
गेहूं, 
अलसी, 
मिठाई, 
फल, 
गुलाल, 
लोटा, 
जल, 
गेहूं की बालियां, 
लाल धागा 
आदि सामग्री भी एकत्रित कर लें।
 
3. थाली की शुद्धि : एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसे पूजा स्थल पर ले जाएं और वहीं पर होलिका पूजन से पहले अपनी थाली पर जल का छिड़काव करके उसे पवित्र और शुद्ध करें। आसपास के क्षेत्र को भी पवित्र और शुद्ध करें।
 
होलिका दहन की पूजा विधि : पूजन करके के पूर्व भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। फिर सबसे पहले साबूत हल्दी, चावल, मूंग, बताशा, रोली और फूल होलिका पर अर्पित करें। इसके बाद बड़गुल्लों या भरभोलिये की माला अर्पित करें और नारियल भी अर्पित करें और फिर 7 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका पर बांधें।
 
होलिका, प्रहलाद और भगवान नृसिंह के मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजन सामग्री से होलिका की पूजा करें। फिर प्रहलाद की और फिर भगवान नृसिंह की पूजा करें। बारी-बारी से तीनों को अक्षत्, फूल, रोली, गंध आदि अर्पित करें। फिर हनुमान जी, शीतला माता, पितरों की पूजा करें।

इसके बाद बाद 7 बार परिक्रमा करते हुए होलिका में कच्चा सूत लपेटें। उसके बाद जल, नारियल, कर्पूर, चना, गन्ना, मटर, गेहूं और अन्य पूजा सामग्री होलिका को चढ़ा देते हैं। उसके बाद अग्नि प्रज्वलित करते हैं। फिर जलती हुई होली की भी पूजा और परिक्रमा करते हैं। दूसरे दिन होली को ठंडी करके के लिए भी उसकी पूजा करते हैं।
 
होलिका पूजन मंत्र-Holika Pooja Mantra
होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:
भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय नम:

Holika dahan 2023
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख