Hanuman Chalisa

रंग पंचमी पर आजमा लें ये 5 अचूक उपाय, पूरा साल रहेगा खुशियों भरा

WD Feature Desk
सोमवार, 17 मार्च 2025 (14:59 IST)
Rang Panchami Holi 2025: होली के 5 दिन बाद रंग पंचमी चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह त्योहार विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रंगों के साथ-साथ कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। रंग पंचमी एक रंगों का त्योहार है, जिसे रंगों के साथ ही मनाया जाता है। लेकिन इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं।ALSO READ: इन 5 कारणों से मनाते हैं होली के बाद रंग पंचमी, रंगपंचमी का महत्व और कहां-कहां है इसका प्रचलन

आइए यहां जानते हैं रंगपंचमी पर्व पर करने योग्य 5 खास उपयों के बारे में...
 
रंग पंचमी के 5 अचूक उपाय:
 
1. भगवान सूर्य को अर्घ्य दें: रंग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ और रोली मिलाएं। फिर, सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। 
 
2. भगवान कृष्ण को रंग अर्पित करें: इस दिन भगवान कृष्ण को रंग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। आप भगवान कृष्ण को लाल, पीला, हरा या कोई भी रंग अर्पित कर सकते हैं। राधा-कृष्ण की लीलाओं के बारे में सभी जानते हैं, अत: इस दिन उन्हें रंग चढ़ाने से जीवन में प्रसन्नता का संचार होता है। 
 
3. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं: रंग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा गंगा जल मिलाएं। फिर, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही आप जल में अबीर, गुलाल डालकर भी शिव जी को अर्पित कर सकते हैं।
 
4. गरीबों को दान करें: रंग पंचमी के दिन गरीबों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों को भोजन, वस्त्र या रुपए-पैसे दान कर सकते हैं। रंग पंचमी के दिन किए गए इस उपाय से दूसरों की दुआएं हमें प्राप्त होती है।
 
5. परिवार के साथ समय बिताएं: रंग पंचमी परिवार के साथ मिलकर मनाने का त्योहार है। इस दिन अपने परिवार के साथ समय बिताएं और खुशियां मनाएं। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है तथा जीवन में खुशियों का आगमन होता है। 
 
उपरोक्त इन उपायों से आपका आगामी साल खुशियोंभरा बीतता है तथा जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ALSO READ: Holi 2025: होली और रंगपंचमी पर फाग यात्रा और गेर निकालने की परंपरा के 10 रोचक तथ्य

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

04 April Birthday: आपको 04 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

रौद्र संवत्सर 2083: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-सफलता का योग

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

अगला लेख