Hanuman Chalisa

पेट दर्द, एसिडिटी से निजात पाना है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Webdunia
Stomach Care
 
कहते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए पेट का भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि आजकल की जीवनशैली को देखते हुए पेट की समस्या आम हो गई है। पेट दर्द, एसिडिटी, खानपान पर ध्यान न देना, बाहर का खाना खाना, सही समय पर भोजन न करना आदि इन वजहों से पेट दर्द की समस्या होती है, जो अन्य बीमारियों को भी न्योता देती है। इसीलिए कहा जाता है कि सेहत अगर अच्छी चाहिए तो पेट का सही होना आवश्यक है।
 
तो आइए जानते हैं इस लेख में कैसे आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर पेट की समस्या से निजात पा सकते हैं?
 
* गर्म पानी- अगर आपको पेट की समस्या बनी रहती है, तो आप सुबह के समय हल्का गर्म पानी पीने की आदत डालें। चाहे तो आप गर्म पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। यह आपको पेट की समस्या से राहत देने में मदद करेगा।
 
* अजवाइन- अजवाइन का उपयोग पेट की समस्या से आराम पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो अजवाइन का सेवन जरूर करें। रोज खाने के बाद आप थोड़ी-सी अजवाइन जरूर खाएं। यह आपको पेट की समस्या से आराम देगा, साथ ही आप अजवाइन को गर्म तवे पर सेंककर इसमें काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह पेट की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
* सौंफ- एसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ ले सकते हैं।
 
* लौंग- लौंग का सेवन पेट में एसिडिटी को कम करने के लिए बहुत उपयोगी है। लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और इसके सेवन से आपको पेट संबंधित समस्या से भी आराम मिलेगा।
 
* डॉक्टर से संपर्क- अगर आपको पेट की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर होगा।

ALSO READ: केले के पेड़ की पूजा करने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

ALSO READ: डेंगू बुखार से बचाएंगे ये 12 सरलतम उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख