15 अगस्त को ये देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

Webdunia
1857 से लेकर 1947 तक चले लंबे संघर्ष के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को विभाजित आजादी मिली। मध्यरात्रि में भारत को आजाद कर दिया था। भारत की ही तरह और भी कई देशों को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। आओ जानते हैं उन देशों के नाम।
 
1. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (North Korea and South Korea) : कहते हैं कि 1910 में, कोरिया साम्राज्य पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के आत्मसपर्पण के बाद कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया कर दिया गया और 15 अगस्त 1947 को दोनों को आजाद देश घोषत कर दिया। इस दिन को दोनों देश ‘Victory Over Japan' के रूप में मनाया जाता है।
 
2. लिकटेंस्टीन (Leichtenstein) : दुनिया के इस छोटे से देश को 1866 में जर्मन शासन से स्वतंत्रता मिली। यह देश 1940 से 15 अगस्त को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। 5 अगस्त 1940 को लिकटेंस्टीन की रियासत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय छुट्टी का दिन घोषित किया था।
 
3. रिपब्लिक ऑफ कांगो (The Democratic Republic of the Congo) : कांगो गणराज्य मध्य अफ्रीका का एक देश है। इस पर फ्रांस का शासन था, जिसने लगभग 80 वर्ष तक राज यिका। इस देश को 15 अगस्‍त 1960 को फ्रांसीसी शासन से मुक्ति मिली और जिसके बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
 
4. बहरीन (Bahrain) : बहरीन अरब खाड़ी का एक देश है। स्थानीय भाषा में इसे बहरैन कहते हैं। इसकी राजधानी है मनामा। इस बर ब्रिटिशों का शासन था। इसे 15 अगस्त, 1971 में आजादी मिली। तभी से यह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

अगला लेख