27 सितंबर को 42वां विश्व पर्यटन दिवस, जानें अब तक के सालों की थीम

Webdunia
27 सितंबर 2022 को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2022) मनाया जा रहा है। आप सभी को पता ही होगा कि पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 1980 से 27 सितंबर को 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया तथा 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में 'विश्व पर्यटन संगठन' का संविधान स्वीकार किया गया था। वर्ष 2022 की 'पर्यटन पर पुनर्विचार' रखी गई है। 
 
विश्व पर्यटन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि लोगों को पर्यटन दिवस के महत्व को समझाने और इसके बारे में जागरूक करने के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है, जिससे देश-विदेश के नागरिक पर्यटन से जुड़ने लगते हैं और दूसरे देश या जगहों पर घूम कर रोमांचित होते है और अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं अब तक की विश्व पर्यटन दिवस की थीम क्या-क्या थीं। आइए पढ़ें- 
 
1. विश्व पर्यटन दिवस पर 1980 की थीम- 'सांस्कृतिक विरासत और शांति और आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान' थी।
2. 1981 की थीम- 'पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता' थी।
3. 1982 की थीम- 'यात्रा में गर्व : अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान' थी।
4. 1984 की थीम- 'अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन' थी।
5. 1985 की थीम- 'युवा पर्यटन : शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत' थी।
6. 1986 की थीम- 'पर्यटन : विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति' थी।
7. 1987 की थीम- 'विकास के लिए पर्यटन' थी।
8. 1988 की थीम- 'पर्यटन : सभी के लिए शिक्षा' थी।
9. 1989 की थीम- 'पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है' थी।
10. 1990 की थीम- 'पर्यटन : एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा' थी।
11. 1991 की थीम- 'संचार, सूचना और शिक्षा : पर्यटन विकास की शक्ति कारक' थी।
12. 1992 की थीम- 'पर्यटन : एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का' थी।
13. 1993 की थीम- 'पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण : एक स्थायी सद्भाव की ओर' थी।
14. 1994 की थीम- 'गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन' थी।
15. 1995 की थीम- 'विश्व व्यापार संगठन : बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत' थी।
16. 1996 की थीम- 'पर्यटन : सहिष्णुता और शांति का एक कारक' थी।
17. 1997 की थीम- 'पर्यटन : इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि' थी।
18. 1998 की थीम- 'सार्वजनिक निजी क्षेत्र भागीदारी : पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी' थी।
19. 1999 की थीम- 'पर्यटन : विश्व धरोहर का नई शताब्दी के लिए संरक्षण' थी।।
20. 2000 की थीम- 'प्रौद्योगिकी और प्रकृति : इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियां' थी।
21. 2001 की थीम- 'पर्यटन : सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण' थी।
22. 2002 की थीम- 'पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी' थी।
23. 2003 की थीम- 'पर्यटन : गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति' थी।
24. 2004 की थीम- 'खेल और पर्यटन : आपसी समझ वालों के लिए दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास' था।
25. 2005 की थीम- 'यात्रा और परिवहन : जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21वीं सदी की वास्तविकता तक' थी।
26. 2006 की थीम- 'पर्यटन को समृद्ध बनाना' थी।।
27. 2007 की थीम- 'पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है' थी।
28. 2008 की थीम- 'जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन' थी।
29. 2009 की थीम- 'पर्यटन-विविधता का उत्सव' थी।
30. 2010 की थीम- 'पर्यटन और जैव विविधता' थी।
31. 2011 की थीम- 'पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है' थी।
32. 2012 की थीम- 'पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता' थी।
33. 2013 की थीम- 'पर्यटन और जल : हमारे साझे भविष्य की रक्षा' थी।
34. 2014 की थीम- 'पर्यटन और सामुदायिक विकास' थी।
35. 2015 की थीम- 'लाखों पर्यटक, लाखों अवसर' थी।
36. 2016 की थीम- 'सभी के लिए पर्यटन विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना' थी।
37. 2017 की थीम- 'सतत पर्यटन- विकास के लिए एक उपकरण' थी।
38. 2018 की थीम- 'पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण' थी।
39. 2019 की थीम- 'टूरिज्म एंड जॉब, अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल' थी।
40. 2020 की थीम- 'पर्यटन और ग्रामीण विकास (Tourism and Rural Development)' थी। 
41. 2021 की थीम- 'समावेशी विकास के लिए पर्यटन' (Tourism For Inclusive Growth) थी। 
42. वर्ष 2022 में 42वां विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ (Rethinking Tourism) रखी गई है। 

RK. 




ALSO READ: विश्व पर्यटन दिवस कब है, क्या है इस बार की थीम, जानिए खास बातें

ALSO READ: सितंबर में घूमने के लिए देश की ये 10 जगहें हैं बेस्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख