पिता हैं पुजारी, मां ने ट्रेनिंग के लिए गहने रखे गिरवी, बेटी C.A भवानी देवी बनी ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज

Webdunia
बुधवार, 14 जुलाई 2021 (21:30 IST)
तमिलनाडू की एक चार्टेड अकाउंटेंट भवानी देवी ओलंपिक में क्वालिफाय करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन चुकी है। टोक्यो में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में उनका चयन मार्च महीने में हुआ था।
 
प्रारंभिक जीवन 
27 अगस्त 1993 को तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में जन्मी भवानी देवी के पिता एक पुजारी हैं और माताजी गृहणी है। उन्होंने मुर्गा धनुषकोड़ी कन्या विद्यालय में अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद चेन्नई के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया और बाद में केरला के सरकारी कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। 
 
करियर
भवानी का फैंसिंग में करियर स्कूल से ही शुरु हो गया था। लेकिन उनकी ट्रेनिंग काफी महंगी थी। कहा तो यह भी जाता है कि ट्रेनिंग जारी रखने के लिए उनकी मां ने गहने तक गिरवी रख दिए थे। साल 2009 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।2014 की एशियन चैंपियन में रजत पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय बनी। फिलहाल 37 अंको के साथ उनकी विश्व रैंकिंग 42 है।
 
तलवारबाजी में 8 बार की राष्ट्रीय चैंपियन भवानी देवी पिछली बार ब्राजील में हुए रियो ओलंपिक्स में क्वालिफाय करने से चूक गई थी। उन्होंने क्वालिफिकेशन के लिए काफी मेहनत की। इटली के लिवोर्नो में कोच निकोलो जनौटी भवानी को कोचिंग दे रहे हैं।
 
ओलंपिक का टिकट पाने के बाद एक साक्षात्कार में भवानी ने हंसते हुए कहा, "जब मैंने खेलों में हिस्सा लेने के लिए दाखिला लिया, तो हम सभी को समूहों में विभाजित किया गया और पांच अलग-अलग खेलों में से एक को चुनने का विकल्प दिया गया। जब तक मेरी बारी आई, तब तक केवल तलवारबाजी में ही स्लॉट बचा था।"(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख