Hanuman Chalisa

यह रायता करेगा शरीर में Hemoglobin की कमी को दूर, जानिए कैसे बनाएं

Webdunia
Healthy Beetroot Raita Recipe
 
स्वास्थ्यवर्धक के साथ ही खून की कमी दूर करता है चुकंदर का रायता, पढ़ें सरल विधि
 
सामग्री : 
 
1 चुकंदर (मीडियम साइज का), 2 कटोरी फ्रेश दही, 1/2 चम्मच भूना पिसा जीरा, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, चुटकी भर शकर, सादा नमक व काला नमक स्वादानुसार, ऊपर से बुरकाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया।
 
वि‍धि : 
 
सर्वप्रथम चुकंदर को धोकर कद्दूकस कर लें या चाहे तो उसे छीलकर मिक्सी में महीन पेस्ट बना लें। चाहे तो जरूरतानुसार थोड़ा दूध या पानी डाल सकते हैं। 
 
अब एक बड़े कटोरे में दही घोंट कर अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला कर लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और दोनों तरह के नमक, काली मिर्च पाउडर और भूना पिसा जीरा एवं शकर मिला लें। अच्छी तरह मिक्स करके हरा धनिया बुरका कर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर चुकंदर का लजीज रायता पेश करें।
 
यह रायता सेहत बनाने के लिए बहुत लाभकारी है। चुकंदर में बीटाकैनि‍न नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ खून की कमी को दूर करके शरीर में जरूरी हीमोग्लोबिन बनाने का कार्य करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख