मल्टी ग्रेन चीले से मिलेगा फोलिक एसिड, जानिए आसान विधि

Webdunia
cheela recipe
 
मल्टी ग्रेन यानी मिक्स दाल का आटा सेहत के लिए पौष्टिक होता है। मल्टीग्रेन आटे की रोटियां खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मल्टी ग्रेन आटा खाना से कमजोरी महसूस नहीं होती है और शरीर भी एक्टिव रहता है। डायबिटीज मरीजों के लिए मल्टी ग्रेन आटा बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। लॉकडाउन के दौरान आप इसके चीले भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं मल्टी ग्रेन आटे के चीले-
 
सामग्री- बेसन, बाजरे का आटा, गेहूं का आटा यह तीनों आटे एक चौथाई कप, पानी- एक चौथाई कप, हरा धनिया आधी कटोरी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 टमाटर, एक चौथाई कप किसा हुआ पनीर, आधा कप अमेरिकन दाने, 1 चम्मच मूंगफली का तेल, स्वादानुसार नमक, 1/2 लाल मिर्च, आधी कटोरी बारीक प्याज, आधा चम्मच हल्दी। 
 
विधि- सबसे पहले बेसन, गेहूं और बाजरे के आटे को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, टमाटर, अमेरिकन कॉर्न, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। आखिरी में थोड़ा सा पानी डालकर एक जैसा मिक्स कर लें।
 
फ्राय पेन पर थोड़ा तेल डालकर अच्छे से फैला दें। पेन गरम होने के बाद आप घोल को थोड़ा सा तवे पर डालकर फैला दें और सिकने दें। दोनों तरफ से तेल लगाकर कुरकुरे होने तक सेंक लें। लीजिए आपका मल्टी ग्रेन चीला तैयार है। अब गरम-गरम चीला हरी चटनी और दही के साथ सर्व कर सकते हैं। 

ALSO READ: विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी

रोज करें गोमुखासन का अभ्यास, शरीर को मिलेंगे ये 10 गजब के फायदे

जमीन पर बैठने का ये है सही तरीका, न करें ये 3 गलतियां वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

अपने हाथ पर बनवाना चाहते हैं Infinity Tattoo तो ट्राई करें ये 4 बेहतरीन डिजाइन

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

अगला लेख