मक्का दी रोटी और सरसों दा साग, सुगंध से ही ललचाएगा जी, मन कहेगा वाह! क्या स्वाद है...

Webdunia
ठंड भरे मौसम में अगर गरमा-गरम मक्की की रोटी और सरसों का साग और साथ में कटा प्याज और नीबू मिल जाए तो फिर क्या कहनें, क्या आप भी कुछ ऐसी ही ख्वाहिश रखते हैं तो ट्राय करें ये खास रेसिपी...

 
मक्का रोटी की सामग्री : 500 ग्राम मक्का आटा, 1 कप चावल का मांड अथवा आवश्‍यकतानुसार गुनगुना पानी, एक चम्मच तेल (मोयन), घी अथवा मक्खन, नमक स्वादानुसार। 
 
सरसों साग की सामग्री : 250 ग्राम सरसों की भाजी, पालक 100 ग्राम, बथुआ 50 ग्राम, एक टुकड़ा अदरक, लहसुन चार कली, दो हरी मिर्च, मक्का आटा 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, मक्खन एक बड़ा चम्मच। 
 
तड़के के लिए : देसी घी दो बड़े चम्मच, जीरा एक छोटा चम्मच, हींग चुटकी भर, बारीक कटा टमाटर एक, लाल मिर्च स्वादानुसार। 
 
विधि :
तीनों भाजी अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें। अब लहसुन, अदरक बारीक काट लें व कुकर में सारी चीजें डालकर पका लें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें। मक्का आटा में एक कप पानी मिलाकर भाजी के मिश्रण में मिक्स करके धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं और ऊपर से इसमें मक्खन मिला दें।
 
अब गरम घी में हींग-जीरा भूनकर टमाटर व लाल मिर्च डालें। तैयार छौंक को मक्के के साग में मिला दें। चावल के गरम मांड से मक्के का आटा गूंथ लें और रोटी बना लें। गरमा-गरम मक्का की रोटी पर अच्छा घी चुपड़ कर सरसों के साग के साथ सर्व करें। इसके साथ ही कटे प्याज और नींबू देना ना भूलें। एक ऐसा स्वाद जो खाओगे तो कहोगे, वाह क्या बात है! 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने

आखिर क्यों खूबसूरत बने रहने के लिए जरूरी है कोलाजन, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं शरीर में प्राकृतिक तरीके से कोलाजन

फाल्गुन माह पर निबंध हिंदी में

इस शख्स ने सिगरेट के कचरे से बना दिए Teddy, क्या आप खरीदना चाहेंगे ये ईको फ्रेंडली खिलौने? जानिए पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जानें रेसिपी

शरीर में खून की कमी होने पर पैरों में दिखाई देते हैं ये लक्षण

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

कविता : सखि बसंत में तो आ जाते

अगला लेख