Hanuman Chalisa

वसंत पंचमी पर बनाएं ये खास नमकीन डिशेज

Webdunia
कुरकुरी वासंती पूरी-Recipes To Celebrate Basant Panchami
 
सामग्री :
1 कटोरी गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच बेसन, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच अजवाइन, पाव चम्मच हल्दी, तेल (तलने के लिए)।
 
विधि :
सर्वप्रथम गेहूं के आटे को छानकर उसमें तेल को छोड़ कर बाकी सभी सामग्री डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। अब 15-20 मिनट कपड़े से ढंक कर रख दें। एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर कुरकुरी पूरियां (Vasanti Puri) तल लें। अब गरमा-गरम पूरी को अचार या चटनी के साथ पेश करें। 


वासंती रायता विथ कद्दू-Basant Panchami Festival 
 
सामग्री :
250 ग्राम दही, 150 ग्राम ताजा कद्दू, 1 चुटकी काला नमक, (चुटकी भर हींग-जीरा छौंक के लिए), 1 चम्मच घी, सादा नमक, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, हरा धनिया, 1/2 चम्मच शकर।
 
विधि :
सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेकर रवई से मथ लें। अब कद्दू को छीलकर किस लें और गरम पानी में उबाल लें। अब इसे हाथ से टाइट निचोड़ कर दही में डालें। 
 
अब उपरोक्त सामग्री (कटी हरी मिर्च, काला नमक, सादा नमक, शकर) इसमें डालें और हिलाएं। एक चम्मच में घी गरम करके हींग व जीरे का छौंक तैयार करके रायते (Vasanti Raita) में डालें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया डालकर पेश करें।
 

 
ALSO READ: Vasant Panchami Food: वसंत पंचमी पर इन 5 केसरी व्यंजनों से लगाएं मां सरस्वती को भोग, पढ़ें रेसिपी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

अगला लेख