राष्ट्रपति चुनाव : यशवंत सिन्हा को मिला AAP का समर्थन

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (15:25 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भाजपा नीत NDA की उम्मीदवार है।
 
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। 
 
बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा।
 
गौरतलब है कि आप गैर भाजपा, गैर कांग्रेस वाली इकलौती पार्टी है जिसकी दो राज्यों-पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उसके दोनों राज्यों से राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। पार्टी के कुल 152 विधायक हैं। इनमें से पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Shubhanshu Shukla की वापसी पर मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शुभांशु आपका स्वागत है, देश बेसब्री से इंतजार कर रहा

Silver Price : चांदी के भावों में रिकॉर्ड तेजी, 1 किलो चांदी का भाव पहुंचा 1,15,000 रुपए

केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स भोपाल में लगाएगी 352 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

50 प्रतिशत तक सस्ती हुईं सेकंड हैंड कारें, पुरानी कार खरीदना कितना सही

अगला लेख