द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक में शामिल नहीं होंगे उद्धव गुट के MP, MLA

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (12:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वफादार शिवसेना विधायक और सांसद राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।
 
शिवसेना के सिंधुदुर्ग संसदीय सीट से सांसद विनायक राउत ने बताया कि हम बैठक में शामिल नहीं होंगे। मुर्मू के उद्धव जी से मिलने ‘मातोश्री’ पहुंचने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित ‘मातोश्री’, ठाकरे का निजी आवास है।
 
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से मुर्मू का समर्थन किए जाने की घोषणा की थी। ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना बिना किसी दबाव के मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर रही है। उन्होंने कहा था कि शिवसेना सांसदों की बैठक में किसी ने मुझ पर दबाव नहीं डाला।
 
उन्होंने कहा था कि मेरी पार्टी के आदिवासी नेताओं ने मुझसे कहा कि यह पहली बार है कि किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल रहा है। वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए, मुझे उनका समर्थन नहीं करना चाहिए था, लेकिन हम संकीर्ण मानसिकता वाले नहीं हैं।
 
महाराष्ट्र में शिवेसना के 55 विधायकों में से केवल 15 विधायक ही उद्धव गुट के साथ हैं, बाकी विधायकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ देने का फैसला किया है। लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसद और राज्यसभा में तीन सांसद हैं।
 
मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली वह पहली आदिवासी महिला होंगी।
 
देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी। विपक्षी दलों ने मुर्मू के खिलाफ यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख