Hanuman Chalisa

ACP ऑफिस के बाहर बुजुर्ग से लूटे 50 हजार

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (09:27 IST)
Indore Crime News: इंदौर में अपराधी लोगों को लूटने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। इसी प्रकार की एक वारदात कल शुक्रवार को हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा रोड पर एसीपी दफ्तर के पास एक बुजुर्ग किसान के साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। यहां बाइक से पत्थर उछलने और बच्चे को चोट लगने की कहानी गढ़कर दो बदमाशों ने किसान को धमकाया। फिर मोबाइल व रुपए छीनकर भाग गए।
 
अन्नपूर्णा थाने से मिली जानकारी के अनुसार पहुंचे सौदान सिंह ठाकुर (65) निवासी बड़ी करनेल हातोद ने लूट की शिकायत कराते बताया कि वे प्याज की गाड़ी लेकर सुबह चोइथराम मंडी पहुंचे थे। वहां व्यापारी से 50 हजार रुपए लेकर बाइक से घर तरफ जा रहे थे। वे अन्नपूर्णा मंदिर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से दो युवक बाइक पर आए और धमकाने लगे कि तुम्हारी बाइक से पत्थर उछलकर एक बच्चे को लग गया है। उसे खून बह रहा है, तुम्हें यहीं रुकना चाहिए था। किसी को चोट पहुंचाकर तुम भागने लगे हो।
 
इस तरह वे दोनों लगातार बोले जा रहे थे, वृद्ध को बोलने का तक का मौका नहीं दिया। तभी एक बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली, दूसरे ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों ने बुजुर्ग की तलाशी शुरू कर दी। बुजुर्ग ने लट्ठे की बनियान पहनी थी। उसकी जेब में 50 हजार रुपए रखे थे। बदमाशों ने रुपए छीने और भाग गए। पुलिस को आरोपियों के फुटेज मिले हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख