Dharma Sangrah

Indore: ऑपरेशन बंबई बाजार के तहत 80 शेड और पक्के निर्माण तोड़े

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (09:44 IST)
Operation Bombay Bazaar : इंदौर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत इंदौर नगर निगम (IMC) का ऑपरेशन बंबई बाजार (operation Bombay Bazaar) शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। 100 से ज्यादा निगमकर्मियों की टीम ने 4 पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में 80 से ज्यादा टिन शेड और पक्के निर्माण तोड़े।
 
यह मुहिम करीब 3.30 घंटे चली और कार्रवाई के दौरान मामूली विवाद भी हुआ। इस दौरान जिनके अवैध निर्माण तोड़े गए उन्होंने कार्रवाई रुकवाने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। निगम के अधिकारियों ने अवैध निर्माण और टिन शेड तानने वालों को गुरुवार ही चेतावनी दे दी थी कि वे अपने अवैध निर्माण हटा लें अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए थे।
 
शुक्रवार की कार्रवाई में निगम ने इन्हें जमींदोज कर दिया गया। अतिक्रमण हटने के बाद बंबई बाजार की सड़कें अब पहले के मुकाबले खुली-खुली नजर आने लगी हैं। हालांकि जगह-जगह तोड़े गए टिन शेड, पक्के निर्माण और ओटले आदि का मलबा पड़ा है।
 
बंबई बाजार में दुकानदारों ने दुकान से कई-कई फीट आगे तक टिन के शेड डाल रखे थे। इसे वजह से सड़क बहुत संकरी हो गई थी। नगर निगम के सहायक रिमूवल ही अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि कि कुछ दुकानदारों ने लोहे की जाली ने लगकर ओटला बना लिया था। कुछ बड़ी दुकानों के बाहर 7-8 फीट की हेंगिंग कर कब्जा था।
 
गुरुवार की कार्रवाई के बाद लोगों को भरोसा था कि निगम आगे कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही निगम का अमला बंबई बाजार पहुंचा हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण हटाने की कोशिश शुरू कर दी। निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी उन्हें निर्माण हटाने के लिए समय दिया।
 
बंबई बाजार में कई जगह तो दुकानदारों ने इतना पक्का अवैध निर्माण कर रखा था कि उसे तोड़ने के लिए जेसीबी और गैस कटर तक इस्तेमाल करना पड़ा। कई दुकानदारों ने दुकान के बाहर लोहे की मोटी-मोटी प्लेटों से प्लेटफॉर्म बना रखे जिन्हें गैस कटर की मदद काटा गया और अतिक्रमण हटाया गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख