Hanuman Chalisa

इंदौर में उत्‍पातियों ने क्रिसमस ट्री तोड़ा, हंगामा कर जमकर की धार्मिक नारेबाजी, लोग डरे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (17:43 IST)
photo: social media video screenshot 
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित द हब फूड स्ट्रीट में गुरुवार रात कुछ युवकों ने क्रिसमस ट्री में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने धार्मिक नारेबाजी की और हंगामा किया और शोर मचाया।

यह घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर-78 स्थित द हब फूड स्ट्रीट की है। जहां गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ।

यहां स्थापित किए गए एक क्रिसमस ट्री के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और धार्मिक नारेबाजी की। घटना के दौरान वहां एक निजी कंपनी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।

हंगामा और नारेबाजी की : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग 10 बजे कुछ युवक अचानक फूड स्ट्रीट पहुंचे और वहां लगे क्रिसमस ट्री को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों द्वारा की गई नारेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। कार्यक्रम की संचालिका ने माइक के माध्यम से युवकों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन हंगामा काफी देर तक जारी रहा।

पुलिस ने पहुंचकर किया कंट्रोल : सूचना मिलने के बाद लसूडिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक घटना स्थल के वीडियो फुटेज प्राप्त कर लिए गए हैं जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख