Hanuman Chalisa

इंदौर दौरे पर अमित शाह, भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2023 (09:43 IST)
Amit Shah in Indore : केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह इस महीने में तीसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे इंदौर में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पहले शाह इसी महीने 2 बार भोपाल आ चुके हैं।
 
इसी क्रम में उन्हें आज भी पहले भोपाल और बाद में इंदौर आना था, लेकिन ऐन समय पर उनका भोपाल का दौरा निरस्त हो गया। वे लगभग सात घंटे मध्यप्रदेश में रहेंगे और इस दौरान भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे।
 
अमित शाह आज यहां बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे वे इंदौर में मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह शाम 5 बजे स्थानीय होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे लगभग सवा 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

एक रात, जब ECG भी नसीब नहीं था… यूपी में एक डॉक्टर की कहानी...

Mathura में बड़ा हादसा, वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, 10 लोगों की मौत, 16 को बचाया गया

भारत के 14 अनोखे गांव, जिनकी अजीब परंपराएं जानकर रह जाएंगे हैरान

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

अगला लेख