Hanuman Chalisa

15 दिन पहले भी की थी भूपेंद्र ने सुसाइड की कोशिश, अब जहरीले इंजेक्शन से ली जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 अगस्त 2025 (10:16 IST)
इंदौर में पब संचालित करने वाले और शराब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी ने 15 दिनों पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। वो ब्लैकमेल करने वाली इति से छुटकारा चाहता था। बता दें कि इंदौर के शराब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। अब सामने आया है कि उन्होंने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या को अंजाम दिया है।
ALSO READ: क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी, मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्‍तां
इंदौर में बार संचालक भूपेंद्र रघुवंशी आत्महत्या केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी परिजनों के बयान नहीं हुए है, लेकिन भूपेंद्र के नौकर, ड्रायवरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि भूपेंद्र ब्लैकमेल करने वाली इति तिवारी के कारण मानसिक तनाव में था। वह ज्यादातर समय एकांत में रहता था। पंद्रह दिन पहले भी उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

बता दें कि इति का एक घर महालक्ष्मी नगर में है। उसकी जॉब मुबंई में लगी, लेकिन वह हर सप्ताह इंदौर आती थी। वह हमेशा भूपेंद्र पर नजर रखती थी। रेप का केस दर्ज कराने की धमकियों के कारण भूपेंद्र इतना तनाव में रहने लगा था कि वह इति का सामना करने से डरता था। इति तिवारी से भूपेंद्र की दो साल पहले उसके ही पब में मुलाकात हुई थी। वह अपनी बहन व दोस्तों के साथ पार्टी में आई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इति का एक घर महालक्ष्मी नगर में है। उसकी जॉब मुबंई में है।
ALSO READ: इंदौर में शराब ठेकेदार भूपेंद्र रघुवंशी ने की आत्महत्या, हनीट्रैप है सुसाइड की वजह, कौन है क्‍लब में मिली वो लड़की?
पत्नी को भी सब पता था : इति की हरकतों का पता भूपेंद्र की पत्नी को भी था। पुलिस पत्नी के भी बयान लेगी। यदि पर्याप्त सबूत मिले तो पुलिस इति तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस भी दर्ज कर सकती है। आपको बता दें कि इंदौर में पब संचालक भूपेंद्र ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

क्‍लब में मुलाकात हुई : पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवती इति तिवारी से दो साल पहले भूपेंद्र की क्लब में ही मुलाकात हुई थी। महिला दूसरे शहर में रहती है, लेकिन इंदौर आती-जाती रहती थी। दोस्‍ती होने के बाद उसने भूपेंद्र से दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। भूपेंद्र के पास से मिले सुसाइड नोट में युवती का नाम लिखा है और कहा है कि वो 25 लाख रुपए और आईफोन लेने के बाद भी ब्लैकमेल कर रही है।

क्‍या लिखा सुसाइड नोट में : भूपेंद्र ने अपने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में इति तिवारी नामक महिला का जिक्र किया और आत्महत्या के लिए उसे ही जिम्मेदार बताया। भूपेंद्र ने लिखा कि -‘इति से मेरी दोस्ती दो साल पहले हुई थी। शुरू में सब ठीक ठाक चला। वह इंदौर में रहती थी, लेकिन बाद में मुंबई चली गई। वहां से उसने मुझे धमकियां देने शुरू कर दी। कहती थी कि दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दूंगी। एक दिन जब वह इंदौर आई तो उसने रात में खूब हंगामा किया। मामला 25 लाख रुपये में सुलझा। उसे कुछ लोग सपोर्ट कर रहे थे। उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके खर्चें मैं उठाता था। उसने मुझे पूरी तरह घर में कैद कर रखा था। भूपेंद्र ने आगे लिखा कि उसके लिए मैंने कार लेने की भी हां कर दी थी, लेकिन फिर इनकार किया तो उसने कहा कि केस लगवा दूंगी। उससे परेशान होकर मैंने दूसरा फोन लिया। एक फोन हमेशा उसके लिए फ्री रखना पड़ता था। उसके पति को भी हमारे बारे में पता था। एक बार मैं अपनी पत्नी और बच्चों को मुंबई छोड़ने गया था। तब भी इति ने ड्राइवर के सामने मुझसे झगड़ा किया। फिर वो इंदौर आई तो मेरे दोनों फोन को उसने कार के नीचे रखकर तुड़वा दिया। वो मुझे हर वक्त जलील करती थी। मेरे मरने के बाद मेरे घर वालों और दोस्तों को कोई परेशान न करे।

कौन है भूपेंद्र रघुवंशी : भूपेंद्र इंदौर में लंबे समय से शराब कारोबार से जुड़े थे और दो पबों का संचालन भी कर चुके थे। भूपेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है। तनाव में रहने के कारण वे कारोबार पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे। उनके तीन पब बंद हो गए थे। बाद में एक रेस्त्रां खोला। वह भी बंद हो गया था। कर्ज के कारण भी वे परेशान थे। मंगलवार को भूपेंद्र ने इंदौर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

गुजरात भाजपा में 'PK' का उदय: युवा मोर्चा के नेतृत्व से सबसे शक्तिशाली महासचिव तक का रोमांचक सफर

होर्मुज़ संकट: दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग बंद, भारत की बढ़ी टेंशन!

3 March Top News : नेतन्याहू बोले ईरान का खात्मा जरूरी था, क्यों घबरा रहा है पाकिस्तान?

LIVE: आज 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट बंद

अगला लेख