Hanuman Chalisa

स्वच्छ इंदौर में दूषित पानी से मौत, नाराज उमा भारती बोलीं, जिंदगी की कीमत 2 लाख नहीं होती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (12:32 IST)
Indore water contamination deaths : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्‍या शुक्रवार को बढ़कर 15 हो गई। जांच के लिए भेजे गए सैंपल में ई कोलाई और शिगेला जैसे खतरनाक बैक्टिरिया की पुष्‍टि हुई। इस बीच मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता उमा भारती ने इस मामले में अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी की कीमत 2 लाख नहीं होती। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। ALSO READ: स्वच्छ इंदौर का काला सच: जब ‘सबसे साफ़ शहर’ में पानी ही जान लेने लगे
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।
 
उमा भारती ने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा,  पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। उन्होंने कहा कि यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।
<

1. साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।
2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और…

— Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026 >
इससे पहले AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 2026 में ये लोग विश्वगुरु का दावा करते हैं और लेकिन लोग यहां गंदा पानी पीकर मर जाते है। इनको तो चुल्लू भर पानी में डूब मरने की जरूरत है। ALSO READ: स्वच्छ इंदौर में दूषित पानी से मौत पर भड़के औवेसी, कहा- चुल्लू भर पानी में डूब मरें ये लोग
 
ओवैसी ने कहा था कि इन लोगों को सिर्फ बुलडोजर का फिक्र है। वे खाली बुलडोजर से घर तोड़ना चाहते हैं और कोई काम नहीं है। किसी मुसलमान पर इलजाम लगा तो उसे लाकर पीटते हैं और उसका घर बुलडोजर से तोड़ देते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस की जांच में फेल हुए 98 पानी के सैंपल, पटवारी बोले जहर पिला रहे हैं इंदौर की जनता को, ये कैसी स्‍वच्‍छता

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, 2500 किलोमीटर में फैला बादलों का विशाल सिस्टम सक्रिय

CM योगी बोले- जन्मभूमि का ऋण चुकाना ही सच्ची देशभक्ति, मऊ के ताजोपुर मॉडल की जमकर सराहना

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Share Bazaar में हाहाकार, बिकवाली के दबाव में Sensex 1092 अंक फिसला, Nifty भी 359 अंक लुढ़का

अगला लेख