Hanuman Chalisa

Indore Crime News: 19 लाख के लिए किया व्यवसायी का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (10:29 IST)
इंदौर। सोमवार शाम को बाणगंगा में नाटकीय ढंग से किडनैप हुए दिल्ली के बायो डीजल व्यापारी को मंगलवार देर रात कुक्षी के एक घर से छुड़ा लिया गया। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शराब की तस्करी से जुड़े एक आरोपी को भी पकड़ा है। मंगलवार को व्यापारी के रिश्तेदारों ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। बायो डीजल व्यापारी पहले खुद भी शराब का काम करते थे जिसे बाद में बेटे ने अपने हिस्से में ले लिया था। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ: एंटी टेरर एक्सरसाइज में भाग लेगा भारत, अगले हफ्ते पाकिस्तान जाएगा तीन सदस्यीय दल
 
सिकंदर सचदेवा (65) निवासी दिल्ली द्वारका को एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर की टीम ने कुक्षी में एक मकान पर छापा मारकर छुड़ा लिया। इस मामले में शराब तस्कर सुखराम को गिरफ्तार कर उसे इंदौर लाया गया। 2 अन्य आरोपियों की भी इस मामले में तलाश की जा रही है। पकड़ाया आरोपी सुखराम शराब तस्कर है, वह आदिवासी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करता है और उसका मुख्य ठिकाना आलीराजपुर है। पकड़ाया आरोपी आलीराजपुर के पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है और अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

ALSO READ: मनीष गुप्ता हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मनीष का अंतिम संस्कार, परिजनों ने की यह मांग...
 
सुरेश आनंद निवासी अंसल टाउनशिप के सामने सिंकदर सचदेवा को अगवा कर ले जाया गया था। उसने मोबाइल बंद होने पर सिंकदर के बेटे चेतन को जानकारी दी थी। मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद चेतन भी दिल्ली से इंदौर आ गया था। रातभर पुलिस फुटेज तलाश रही थी। पुलिस को कार के नंबर मिल गए थे जिसके बाद वह आरोपियों तक पहुंच गई। सिंकदर का अपहरण के मामले में व्यापारिक सौदे में लेनदेन की कहानी आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

ALSO READ: पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं कीमतें
 
क्राइम ब्रांच ने सचदेवा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो राजू सुपारी के नंबर मिले, जो उनसे सतत संपर्क में था। राजू की सुखराम के साथी हुकुम से भी बात हो रही थी। जब हुकुम की लोकेशन निकाली तो घटना स्थल की आ गई। इससे शक पुख्ता हो गया और कुक्षी में छापे मारने शुरू कर दिए। मंगलवार देर रात पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुखराम ने बताया अपहरण में उसके साथ दिग्विजय, अनिल उर्फ कालिया, मनीष राठौर, हुकुम राठौर व दो अन्य आए थे। आरोपित दिनेश और करण को होटल में बंद सचदेवा के पहरे पर लगाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख