Hanuman Chalisa

इंदौर के तेजाजी नगर में कार डिवाइडर से टकराई, राजस्थान के 11 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 जनवरी 2026 (14:53 IST)
इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर फिर एक हादसा हो गया। एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो की काफी तेज स्पीड थी। अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। जिसमें राजस्थान के बांसवाड़ा के यात्री सवार थे। यह हादसा तेजाजी नगर इलाके में गुरुवार तड़के तीन बजे हुआ।

राजस्थान से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

हादसा तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ। बोलेरो की काफी तेज स्पीड थी। अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के वक्त बोलेरो में सवार ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें चोटें लग गई।

घायल होने वाले सभी यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। घायलों में तेजसिंह, धर्मेंद्र, सबूर, मनसुख, मानसिंह, लालू, पिंटू, कालू सिंह और सादिया शामिल हैं। घायल मानसिंह ने बताया कि वे एक ढाबे पर खाना खाकर निकले ही थे और वाहन में सो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

टक्कर के बाद वाहन के दरवाजे भी जल्दी नहीं खुल पा रहे थे। घायलों में दो की हालत नाजुक है। गत दिनों बायपास पर सड़क हादसे में पूर्व मंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। निर्माण कार्यों के चलते अक्सर बायपास पर हादसे हो रहे है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख