Congress leader Pintu Joshi News : कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को कल रात अचानक हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, पिंटू को 2 बार हार्टअटैक आया था। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। परिवार और करीबी नेता अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिंटू जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को अचानक हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। परिवार और करीबी नेता अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिंटू जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। पिंटू को देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन और सहयोगी तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन पूरी एहतियात के साथ जांचें और उपचार जारी हैं।
<
मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है।
वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 1, 2025
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिंटू जोशी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है। वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है, उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पिंटू जोशी का नाम इंदौर कांग्रेस की युवा पीढ़ी में काफी सक्रिय नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में गोलू शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई थी। इसमें भाजपा नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। पिंटू दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र हैं। पिंटू के काका अश्विन जोशी कांग्रेस पार्टी से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक रह चुके हैं।
Edited By : Chetan Gour