Hanuman Chalisa

फास्टैग से आधार कार्ड तक 1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 नवंबर 2025 (13:23 IST)
November 2025 Changes :  आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। नया महीना नए बदलाव भी लेकर आया है। आधार कार्ड, बैंक और FASTag संबंधी नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं। आज से एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। जानिए नवंबर के पहले दिन क्या क्या बदला?
 
आधार पर बड़ा फैसला : UIDAI ने 1 नवंबर से बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए 125 रुपए की बायोमेट्रिक फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। अब 5 से 15 साल के बच्चों से अब आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बड़ों को अपने आधार को अपडेट करने के लिए फीस देनी होगी।
 
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर : तेल कंपनियों ने नवंबर के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए घटा दिए हैं। दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर 5 से 5.50 रुपए सस्‍ता हो गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ALSO READ: नवंबर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने घटे दाम
 
बैंक नामांकन प्रक्रिया में बदलाव : बैंक 1 नवंबर, 2025 से डिपॉजिट अकाउंट, सेफ्टी लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी चीजों के लिए नए नॉमिनेशन नियम लागू करेंगे। बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 10 से 13 के प्रावधान भी आज से लागू हो गए हैं।
 
दिल्ली में BS-3 वाहनों की एंट्री बंद : दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) के आदेश के तहत अब बीएस-3 और उससे नीचे के सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन प्रदूषण का सबसे बड़े कारण माने जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी आज से सड़कों पर गश्त करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी। ALSO READ: दिल्ली में आज से BS-3 वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रदूषण रोकने के लिए बड़ा फैसला
 
नए FASTag नियम लागू : अगर आपने अपनी गाड़ी का Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है, आपके FASTags डीएक्टिवेट हो सकते हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रोसेस को आसान बना दिया है। तुरंत सर्विस सस्पेंड किए बिना कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए जारी करने वाले बैंकों से रिमाइंडर के साथ एक ग्रेस पीरियड दे रहा है। बिना वैलिड, फंक्शनल FASTag वाली गाड़ियों के लिए एक रिवाइज्ड फीस स्ट्रक्चर 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा, न कि 1 नवंबर से। जो ड्राइवर UPI या दूसरे अप्रूव्ड डिजिटल तरीकों से पेमेंट करेंगे, उनसे स्टैंडर्ड टोल फीस का 1.25 गुना चार्ज लिया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख