dipawali

इंदौर में फिर बढ़े क्राइम, दिवाली की रात एक के बाद एक 3 सनसनीखेज हत्‍याएं, बदमाशों ने मचाया उत्‍पात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 (13:19 IST)
इंदौर में एक बार फिर से अपराधों की संख्‍या में उछाल आया है। दिवाली की रात इंदौर में तीन तीन हत्‍याओं की घटनाएं सामने आई हैं।

हैरत की बात यह है कि त्‍योहार के समय भी अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन अलग अलग मामलों में तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई। दिवाली की रात पुलिस की चाक चौबंद व्‍यवस्‍थाओं के बावजूद तीन लोगों की हत्‍या कर दी गई। इन घटनाओं से एक बार फिर से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्‍या : इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। मृतक का नाम क्षितिज खोमने है। उसे तीन बदमाशों ने चाकू मारे। परिजनों का कहना है कि बदमाश नशे में थे। क्षितिज को परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी और डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाशों की फायरिंग में एक की मौत : इसी तरह इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र की दिग्विजय नगर मल्टी में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक युवक महेश उर्फ बच्चू की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। गोली चलाने वाले 2 युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि महेश का आरोपियों से पुराना विवाद था। इस घटना में मंसूर और उसका साथी भी गोली लगने से घायल हुए है। दोनों मामलों में कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

दोस्‍तों ने की हिस्ट्रीशीटर की हत्‍या : तीसरी घटना पालदा क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुई। यहां 8-10 युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त राजा सोनकर की हत्या कर दी। पार्टी के दौरान कहासूनी होने पर वसीम व साथियों ने चाकू मारे। राजा ने भागने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। बता दें कि राजा भी संयोगितागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। कुछ दिन पहले उसे जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह दीपावली मनाने इंदौर आया था और दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला

तेजस्वी यादव का वादा, जीविका दीदीयों को 30,000 रुपए वेतन, 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण

पूर्व कर्मचारी ने दी जान, CEO पर FIR, मामले पर क्या बोली ओला

3 दिन में 14 फीसदी गिरी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, क्यों गिरे सोने चांदी के दाम?

सनावदिया गांव में आज मनेगा बहाई धर्म के युगल अवतार बाब और बहाउल्लाह का जन्मोत्सव

अगला लेख