Hanuman Chalisa

इंदौर में महिला तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ की ब्राउन शुगर और 48 लाख से ज्‍यादा केस बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 25 अगस्त 2025 (16:39 IST)
Indore Madhya Pradesh News : इंदौर में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ और 48.50 लाख रुपए बरामद कर सोमवार को 32 वर्षीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। पिछले कई साल से नशीले पदार्थों का कारोबार कर रही नाथ के अहीरखेड़ी स्थित घर से 516 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। नाथ के घर से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी बरामद किया गया जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों के तय वजन के पैकेट तैयार करने में किया जाता था।
 
अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (DCP) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्कर की पहचान सीमा नाथ (32) के रूप में हुई है। पिछले कई साल से नशीले पदार्थों का कारोबार कर रही नाथ के अहीरखेड़ी स्थित घर से 516 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
ALSO READ: Mumbai Airport पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, बैग में रखा 14.5 करोड़ रुपए का गांजा जब्‍त, विमान यात्री गिरफ्तार
नाथ के घर से 48.50 लाख रुपए और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी बरामद किया गया जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों के तय वजन के पैकेट तैयार करने में किया जाता था। मौके से मिले सबूत साफ इशारा करते हैं कि महिला तस्कर ने नशीले पदार्थ बेचकर बड़ी रकम कमाई है।
ALSO READ: पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज
डीसीपी ने बताया कि नाथ के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला तस्कर पर 12 प्राथमिकियां पहले से दर्ज हैं।
Edited By : Chetan Gour
(File Photo) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख