Hanuman Chalisa

इंदौर में छात्रा से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ा, सहेली बनी 3 दुष्कर्मियों की मददगार

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (19:13 IST)
इंदौर। इंदौर में 12वीं की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अपनी दोस्‍त समेत 4 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। छात्रा के साथ 3 लोगों ने बलात्कार किया, जबकि उस दौरान उसकी एक सहेली भी मौजूद थी। इस घटना के बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में ही उसके दोस्त सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना लसूड़िया थाना इलाके की हैl

TI इंद्रमणि पटेल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने 4 दोस्‍तों के साथ पि‍कनिक मनाने के लिए कार से मांडू गई थीl लौटते वक्‍त उसे दोस्त ने कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गईl

छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद उसके दोस्‍त उसे स्‍कीम नंबर 78 इलाके के एक मकान में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बताया जाता है कि छात्रा के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया, जबकि उस दौरान उसकी एक सहेली भी मौजूद थी। इस घटना के बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में ही उसके दोस्त सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद किसी तरह छात्रा ने अपने माता-पिता से संपर्क किया।

बेटी के साथ बलात्कार की घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां से पीड़िता को परिजन लसूड़िया थाने ले गए और वहां पर पूजा, आशीष, निपुल और रितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

अगला लेख