Hanuman Chalisa

इंदौर में बढ़े गर्मी के तीखे तेवर, स्कूलों में 30 अप्रैल तक रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (19:41 IST)
Indore Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में सूरज के तीखे तेवर और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बच्चों को लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने लू और भीषण गर्मी के चलते जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी।

यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से तापमान में हुई अचानक वृद्धि और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं (लू) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में सूरज के तीखे तेवर और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बच्चों को लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने लू और भीषण गर्मी के चलते जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी।
 
कलेक्टर के इस नए आदेश के बाद अब इंदौर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए छुट्टियां अभी से शुरू हो गई हैं। प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश विधिवत रूप से प्रारंभ हो रहे हैं  यानी 30 अप्रैल तक कलेक्टर के आदेशानुसार अवकाश रहेगा और उसके ठीक अगले दिन यानी 1 मई से नियमित गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। प्रशासन का मानना है कि इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
 
इंदौर में गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार हवाओं का रुख पूरी तरह पश्चिमी (राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाएं) बना हुआ है। आसमान एकदम साफ है, जिससे सूरज की किरणें सीधे तपिश बढ़ा रही हैं। ल 2019 का अप्रैल भी इंदौर के लिए काफी कठिन था। अंतिम पखवाड़े में तापमान लगातार 40 से 43 डिग्री के बीच था। उस दौरान लगभग 10 से 11 दिन तक पारा 40 के पार रहा था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख