Hanuman Chalisa

इंदौर : दिव्यांग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ADM पर CM शिवराज का बड़ा एक्शन

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (20:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दिव्यांग व्यक्ति के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने वाले इंदौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) का तबादला कर दिया है और अधिकारियों को दिव्यांगों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने को कहा है।
 
दिव्यांग व्यक्ति के साथ यह घटना मंगलवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हुई जहां वह व्यक्ति अपने नाम पर पैतृक संपत्ति के हस्तांतरण के लिए अपने आवेदन में तेजी लाने की अर्जी लेकर गया था।
 
दिव्यांग बेहद मुश्किल से कलेक्टर कार्यालय की पहली मंजिल पर पहुंचा और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी से जनसुनवाई वाले कमरे में प्रवेश की अनुमति मांगी, लेकिन इससे इनकार कर दिया गया और पंजीकरण की पर्ची दिखाने के लिए कहा गया। इसी को लेकर वहां बहस हो गई।
 
सूत्रों ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति ने व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर नाराजगी जताई जिसके बाद कर्मचारियों ने उसके लिए व्यवस्था व्हीलचेयर की व्यवस्था की और उस कमरे में ले गए जहां एडीएम पवन जैन साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहे थे।
 
दिव्यांग ने जैन को अपनी समस्या बताई लेकिन उन्होंने कथित रूप से उसपर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी फाइल जैन की मेज पर पटक दी और अपना मोबाइल फोन फेंक दिया जिसका एक हिस्सा एडीएम को लगा और वे नाराज हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि एडीएम कथित तौर पर दिव्यांग पर चिल्लाए और बाद में एक सुरक्षा कर्मचारी ने उसे थप्पड़ भी मारा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग को बाद में कलेक्टर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया और वहां से चले जाने को कहा गया।
 
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस घटना को गंभीरता से लिया और जैन को भोपाल स्थानांतरित करने का आदेश दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दिव्यांगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

इंदौर के स्‍वाद का स्‍याह पहलू, मावा, घी, पनीर के हर महीने 5 नमूने फेल, स्‍वच्‍छ शहर में मिलावट का जहर

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर

अगला लेख