Hanuman Chalisa

इंदौर में बहुमंजिला इमारत ढही, हादसे में 2 की मौत, 12 का रेस्क्यू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (08:37 IST)
Indore news in Hindi : इंदौर में सोमवार रात एक बहुमंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 12 लोगों का रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
इंदौर में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि इस 3 मंजिला इमारत में 4 परिवार रहते हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के समय मकान में मौजूद 14 में से 12 लोगों का रेस्क्यू किया गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।
 
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इस मकान में 14 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों को रेस्कयू कर लिया गया है, इनमें से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका उपचार किया जा रहा है। घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी।
 
यह मकान करीब 10-15 साल पुराना है। कह जा रहा है कि बारिश के कारण बिल्डिंग में दरारें पड़ गई थीं। रविवार को इमारत झुक गई थी, सोमवार रात यह धराशाई हो गई। 
 
हादसे में कौन घायल : बताया जा रहा है कि हादसे में अलताफ (28 वर्ष), रफीउद्दीन (60 वर्ष), याशिरा (3 माह), नबी अहमद (7 वर्ष), सबिस्ता अंसारी (28 वर्ष), सबीउद्दीन (62 वर्ष), सलमा बी (45 वर्ष), आलिया अंसारी (23 वर्ष), शाहिदा अंसारी (55 वर्ष), अमीनुद्दीन (40 वर्ष), आफरीन (30 वर्ष), मो.अहमद (4 वर्ष) घायल हुए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख