dipawali

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में लापरवाही, निगम ने 9 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (12:23 IST)
इंदौर। नगर निगम ने जवाहर टेकरी में गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान लापरवाही बरतने वाले अपने 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
 
नगर निगम के 7 कर्मचारियों और 2 सुपरवायजरों के खिलाफ चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में कांग्रेस नेता विनय बाकलीवाल और विधायक संजय शुक्ला भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
 
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को जवाहर टेकरी में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जन के दौरान फेंकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की थी।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से कहा है कि ऐसे कृत्य के लिए जवाबदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया

मेलोनी इटली में करेंगी बुर्का को बैन, उल्‍लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

ट्रंप को बड़ा झटका, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

एनीमिया के खिलाफ 9 लाख बेटियों ने जीती जंग, पेश की मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

शी जिनपिंग से क्यों मिलना नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप, फिर बढ़ेगा टैरिफ वॉर

नो नोबेल, क्या अब नॉर्वे की सरकार से बदला लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति को थोड़ी राहत, मारिया मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया नोबेल पुरस्कार

कभी सोचा नहीं था इतनी बदल जाएगी रामनगरी अयोध्या, दुनियाभर से लोग आ रहे हैं, और क्या चाहिए

गरीबों का दिवाली से पहले घर का सपना साकार, योगी ने सौंपी 160 परिवारों को चाबियां

अगला लेख