एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का हमला, 2 नवजातों के हाथ कुतरे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (08:44 IST)
Indore MY News in hindi : इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में एक दिल दहला देने वाले हादसे में चूहों ने नवजात शिशुओं पर हमला कर दिया। उन्होंने 2 नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए गए। दोनों बच्चों का इलाज जारी है। ALSO READ: वाह इंदौर प्रशासन... गजब अंधेरगर्दी, अंधेरा होते ही थाने के सामने से गायब हो गए विजयनगर के हरेभरे पेड़
 
सुबह जैसे ही कर्मचारियों ने बच्चों के हाथ पैर घाव देखते ही डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। दोनों बच्चों को जन्म के तुरंत बाद 2-3 दिन पहले NICU में भर्ती किया गया था। बताया जाता है कि रविवार को एक नवजात पर चूहे ने हमला किया था, इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया। सोमवार को फिर इस तरह की घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही सीनियर डॉक्टर्स NICU पहुंचे और बच्चों की जांच की।
 
अस्पताल परिसर में चूहों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईसीयू, पीआईसीयू समेत वार्डों में भी मरीजों के पलंग के नीचे चूहों को उछल कूद करते देखा जा सकता है। कई बार चूहों ने दवाइयों के रैपर भी कूचल दिए। 
 
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। NICU में चूहों की आवाजाही रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
अस्पताल के अधीक्षक अशोक यादव ने भी बयान जारी कर कहा कि सर्जिकल एनआईसीयू में भर्ती नवजात को चूहों द्वारा कुतरने की जानकारी सामने आई है। बच्चे अभी स्वस्थ है। उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि अब पूरे अस्पताल का पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

iPhone Air: अब हवा से भी पतला फ़ोन लाया Apple!

iPhone 17 Pro और Pro Max: कैमरा नहीं, बल्कि सिनेमा!

पीएम मोदी के बारे में क्या बोलीं नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री पद की प्रमुख दावेदार सुशीला कार्की

इन देशों में भारत से सस्ता मिलेगा नया iPhone 17, जानिए कहां, कितनी होगी कीमत

स्कूटी मिलते ही खिले हजारों बच्चों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद, जानें क्या दी सलाह?

अगला लेख