Dharma Sangrah

वरिष्‍ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (08:44 IST)
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कल्पेश याज्ञनिक का गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से ‍निधन हो गया। 

गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे अखबार के दफ्तर में काम करने के दौरान ही श्री याग्निक (55) को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उन्हें स्थानीय बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटे उनका इलाज चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
 
डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान ही उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ गया, जिसके बाद रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे स्थानीय साकेत नगर स्थित उनके निवास से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी।
 
याग्निक के देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे बेबाक लेखन के पर्याय थे। राष्ट्रभक्ति के दृढ़ संकल्प से सिंचित प्रखर विचारों से वे सबके ह्रदय में अमर रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को पीड़ा की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
 
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि श्री याग्निक के दुखद निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। उनकी बेबाकी, निष्पक्ष खबरें सभी के लिए प्रेरणादायक थीं। उनका निधन पत्रकारिता क्षेत्र की एक बड़ी क्षति है।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

अगला लेख