Hanuman Chalisa

लॉ की छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्‍ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (16:29 IST)
इंदौर में एक लॉ की छात्रा से रेप कर वीडियो बनाने और बाद में उसे ब्‍लैकमेल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजाद नगर पुलिस ने शिकायत पर तुषार खोड़े के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर आरोपी के साथ दोस्‍ती हुई थी। इसके बाद शादी की बात कर के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बता दें कि आरोपी भी कानून का छात्र है और उसकी 2020 में युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि मई 2021 में तुषार उसे कार से धार स्थित एक होटल ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित ने अलग-अलग होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और धमकाकर कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

धार पुलिस थाने में दर्ज हुआ है केस : युवती ने शिकायत में बताया कि उसके साथ दोस्‍ती के बाद उसने शादी का वादा किया था। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में रविवार को जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो तुषार ने उसे धमकाया और उसके पिता को फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक इस मामले में जीरो पर कायमी कर केस धार कोतवाली पुलिस को जांच के लिए सौंपा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती : इसी तरह, पुलिस ने एक अन्य महिला की शिकायत पर सुनील राठौर निवासी सुंदेल सतवास देवास के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिवपुरी निवासी पीड़िता से सोशल मीडिया पर आरोपी की दोस्ती हुई थी। जब वह मायके आई तो आरोपी ने होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। मकर संक्रांति पर पीड़िता ने यह घटना अपने पिता को बताई और मंगलवार को केस दर्ज करवाया। इसी प्रकार, एक अन्य महिला ने चंदनसिंह चौहान निवासी अल्कापुरी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में चला निगम का बुल्‍डोजर, 100 से ज्‍यादा घर तोड़े, गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक चौड़ी होगी सड़क

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, पीएम मोदी ने किया स्वागत; भड़का इजराइल

स्मृति कल्प आयोजन में ‘मालवा की मीरा’ मालती जोशी को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

अगला लेख