shiv chalisa

रामकृष्‍ण मिशन के सदस्यों ने बांटे कपड़े और मिठाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (09:22 IST)
Ram Krishna mission news : रामकृष्ण मिशन (Ramakrishna Mission) द्वारा इंदौर से कुक्षी के आगे नर्मदा के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम खेरवानी में दीपावली के उपलक्ष्य में 500 से ज्यादा बच्चों को नए वस्त्र और मिठाई भेंट की। रामकृष्ण मिशन, इंदौर के सचिव स्वामी निर्विकारानंदजी (Nirvikaranandji) ने बताया कि इंदौर से 250 किमी दूर मनावर कुक्षी के आगे नर्मदा डूब क्षेत्र के पहाड़ी इलाके के ग्राम खेरवानी में 170 परिवारों के 540 बच्चों को दीपावाली के उपलक्ष्य में नए वस्त्र और मिठाई भेंट की गई।ALSO READ: भारत और मोदी शानदार, Modi से बातचीत में ट्रंप ने कहा
 
2-3 घंटे की नाव यात्रा से ही पहुंचा जा सकता है : ज्ञात हो कि नर्मदा डूब क्षेत्र के इन दूरस्थ पहाड़ी इलाके में 2-3 घंटे की नाव यात्रा से ही पहुंचा जा सकता है। नर्मदा किनारे पहाड़ियों पर कहीं 1 तो कहीं मात्र 2-3 परिवार ही निवास करते हैं और बिजली, नेटवर्क इत्यादि के अभाव में आजीविका हेतु मछलीपालन तथा मजदूरी पर ही आश्रित हैं। अभी तक 4 चरणों में डूब क्षेत्र के गांव कोट बांधनी, भादल, करी, धजारा और खेरवानी के 410 जनजातीय आदिवासी परिवारों के 1,195 बच्चों को नवीन वस्त्र, मिठाई इत्यादि भेंट किए जा चुके हैं।ALSO READ: क्या एलन मस्क ने जिताया ट्रंप को, क्यों कहला रहे किंग मेकर
 
उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंदजी ने अपने शिष्यों को भारत मां की निर्धन और असहाय संतानों की ईश्वर भाव से सेवा का विशेष आग्रह किया था और त्याग तथा सेवा को ही भारत के राष्ट्रीय आदर्श बताया था। इस सेवा कार्य में रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी निर्विकारानंद, स्वामी महातीर्थानंद के सान्निध्य में अंकित, भवान, राकेश, विनायक, पृथ्वीराज, आशुतोष, संस्कार, जयंत, संजू, भूपेंद्र, सुनील और अन्य भक्तगण सम्मिलित हुऐ।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

जंग से हिला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, निवेशकों को भारी नुकसान

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

अगला लेख